रूड़की: पनियाला गांव के पास आम के बाग में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव के पास आम के एक बाग में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी श्याम वीर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।