मंझनपुर: खोजवापुर और नेवारी गांव में जंगली जानवरों से ख़ौफ़जदा ग्रामीण, रात के अंधेरे में लाठी-डंडा लेकर देते है पहरा
खोजवापूर और नेवारी गांव में जंगली जानवरों के हमले से दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों में भेड़िया समझ कर दहशत ज्यादा है। एक मासूम समेत दो के ऊपर बुधवार को हमला हो चुका है। जिसमें तीनों घायल बताए जा रहे हैं। हमले के बाद से गांव वाले अपने परिवार और मवेशियों की सुरक्षा के लिए लाठी लेकर रात में पहरा देते हैं। लेकिन जिला प्रशासन है कि उन्हें तनिक भी चिंता नहीं है।