मंझनपुर: जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर, एनआरसी सेंटर एवं वन स्टाप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के द्वारा बुधवार को 8.30 बजे रात्रि में संयुक्त जिला चिकित्सालय, मंझनपुर कौशाम्बी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केवल डा0 एस0के0 शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं कुछ मेडिकल स्टाॅफ उपस्थित मिले। इमरजेंसी में एक जूनियर रेजीडेंट डा0 अम्बुज एवं लेबर रूम में एक जूनियर एवं एक सीनियर रेजीडेंट गायनकोलाॅजिस्ट उपस्थित थे।