नवाबगंज: बाराबंकी में 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायाधीश की अध्यक्षता में विचार-विमर्श बैठक
उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में कैलेण्डर वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, जो कि दिनांक 09 मई, 2026 को आयोजित की जानी है, इस लोक अदालत को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से आज जनपद न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।