गंगापुर: दिल्ली में नमाजियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस के जवानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली के इंद्रलोक में नमाज पढ़ रहे नमाजियों को लात मारने साथ दुर्व्यवहार करने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में मुस्लिम समाज के लोगों ने गृहमंत्री के नाम उपखंड उप जिला कलेक्टर अनूप सिंह को ज्ञापन देकर जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस सेवा से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।