गंगापुर: गंगापुर सिटी में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न
जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सैनी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सुचारू रूप से आपूर्ति, कानून व्यवस्था, जिले में संचालित विकास कार्य, 100 दिवसीय कार्य योजना,ई फाइलिंग प्रणाली क्रियान्वयन आदि की प्रगति की विभाग बार समीक्षा की।