गंगापुर: गंगापुर सिटी में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न
राज्य सरकार के निर्देश अनुसार जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सैनी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों की जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत समस्त योजनाओं, परियोजना एवं उनके क्रियान्विति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला गंगापुर सिटी में 37 ग्रामों में शत प्रतिशत एफएचटीसी जारी किए जा चुके हैं।