नवाबगंज: गन्ना भुगतान को लेकर फिर गरजे किसान, तहसील में डटे सैकड़ों किसान, प्रशासन के छूटे पसीने
ओसवाल गन्ना किसानों के दो साल से लंबित भुगतान को लेकर किसानों का गुस्सा फिर सड़क पर दिखाई दिया। सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों किसान तहसील परिसर में जुटे और देर शाम तक धरने पर डटे रहे।किसानों का आरोप है कि मंडल आयुक्त द्वारा लगाई गई आपत्ति के कारण भुगतान प्रक्रिया रुकी हुई है, जबकि प्रशासन के पास इसका कोई ठो