बारां: धूनी खेड़ा गांव में महिला के साथ की गई मारपीट, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | May 2, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के धूनीखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर बारह बजे एक महिला के साथ घर पर मारपीट की जिससे यह घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि रिंकू बाईं पत्नी संजय कुमार किराड़ के साथ मारपीट की। संबंधित थाने को कार्रवाई की सूचना दे दी गई है।