बारां: पहलगाम हमले के विरोध में बारां बंद के दौरान सराफा बाजार के व्यापारियों ने दिया एकता का संदेश, सभी दुकानें रहीं बंद
Baran, Baran | May 2, 2025 पहलगांव की दर्दनाक और शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को सर्राफा बाजार ने समाज की एकता और जागरूकता का परिचय देते हुए पूर्णतया दुकानें बंद रखी। सर्राफा बाजार की एक भी दुकान नहीं खुली एक आवाज, एक भाव और एक साथ समाज के साथ खड़े रहने का फैसला लिया गया।