स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
जिला कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अपहृत एवं गुमशुदा बालक/बालिकाओं की खोज के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।