बक्सर: नदांव मध्य विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Buxar, Buxar | Apr 21, 2026 सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय नदांव में मंगलवार को 11:00 बजे पूर्वाहन में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह और जिला संयोजक परशुराम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्काउट-गाइड के पांच छात्रों ने मार्च करते हुए प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण स्थल तक लाया।