खजनी: सीकरीगंज के मलांव गांव मे तांबे पीतल के बर्तन चमकाने पहुंचे उचक्के महिला के सोने के गहने साफ करने के बहाने लेकर हुए फरार
खजनी तहसील क्षेत्र के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मलांव गांव में तांबे पीतल के बर्तन चमका कर साफ करने के बहाने पहुंचे। उचक्कों ने महिला के सोने के गहनों को भी चमकाने का झांसा दिया और उसे लेकर भाग निकले। घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।