खजनी: एसबीआई तिराहे से 100 मीटर आगे उनवल मार्ग पोल से टकराते हुए गिरा एक विशालकाय पेड़, रुद्रपुर ग्राम की सभा विधुत आपूर्ति ठप
गुरुवार की रात को खजनी एसबीआई तिराहे से 100 मीटर आगे उनवल मार्ग गिरा पोल से टकराकर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से 4 पोल उखड़ गए और रुद्रपुर ग्राम सभा की विधुत आपूर्ति ठप हो गई। रात में बारिश होने के कारण विधुत आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका। पेड़ के गिरने से खजनी से बाँसगाँव व मालहनपार जाने वाले रोड का आवागमन भी बाधित हो गया है।