खजनी: मऊधर मंगल ग्राम सभा के सिंगरा चौबे गाँव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट, नौ लोग हुए घायल
खजनी थाना क्षेत्र के मऊधर मंगल ग्राम सभा के सिंगरा चौबे गाँव में भूमि विवाद को लेकर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ और लाठियां चलीं। घटना में कुल नौ लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने चली गई और घायलों को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी भेज दिया।