थावे: थावे थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया
थावे थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी हरेराम कुमार ने दी।