लौरिया: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर। लौरिया–नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर राम जानकी मंदिर के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।