गुना नगर: कनेरा-बीलाखेड़ी रोड पर पारदी गैंग का आतंक, शादी से लौट रहे युवकों पर हमला कर लूटा
गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में बुधवार 27 मई की सुबह 6:30बजे पारदी गैंग ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। कनेरा-बीलाखेड़ी मार्ग पर विवाह सम्मेलन से लौट रहे युवकों को रोककर बदमाशों ने मोबाइल और नगदी लूट ली। बरोदिया कला निवासी युवक इमलिया गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।