सुवासरा: दशहरे के अवसर पर सुवासरा पुलिस थाने में की गई शस्त्रों की पूजा, पुलिसकर्मी रहे मौजूद
सुवासरा पुलिस थाने में पुलिस विभाग के द्वारा दशहरे के पावन पर्व पर शस्त्रों की पूजा की गई। ऐसी मान्यता है कि शस्त्र की पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर यह पूजा की जाती है ।यह शस्त्र पूजा वर्षों से मान्यताओं के अनुसार होती आ रही है। दशहरे के दिन इस शस्त्र पूजा का काफी महत्व रहता है। रावण के वध से पूर्व श्री राम ने शस्त्र की पूजा कीथी इससे कई मान्यता जुड़ी।