सुवासरा: सर्किट हाउस पहुंचे सांसद और विधायक ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
सुवासरा के सर्किट हाउस में सांसद सुधीर गुप्ता पहुंचे साथ ही विधायक हरदीप सिंह डंग एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ नजर आए। काफी देर तक सांसद सुधीर गुप्ता के द्वारा विधायक हरदीप सिंह डंग के साथ मुलाकात करते हुए चर्चा की गई। वहीं भाजपा के कई कार्यकर्ता पहुंचे , चर्चा करते हुए दिखाई दिए सांसद के द्वारा नवीन सदस्यता को लेकर कई लोगों को सदस्यता दिलाई गई।