सुवासरा: देवरिया विजय गांव में नवमी पर गरबा पंडाल में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित, भक्तों ने की पूजा-अर्चना
सुवासरा के देवरिया विजय में नौ दिनों से गरबा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों द्वारा आयोजन अलग-अलग रूप में अलग-अलग दिन किए गए, वहीं 9 दिनों के अंतिम दिन ग्रामीणजनों में काफी उत्साह के साथ गरबे की धूम दिखाई दी। देवरिया विजय गांव के अंदर एक अलग ही अंदाज में गरबे होते हुए दिखाई दिए। वहीं गरबो को देखने के लिए काफी तादात में ग्रामीणजन दिखाई दिए।