सुवासरा: रुणीजा चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 20-20 लीटर देसी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ़्तार
सुवासरा रुनिजा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह द्वारा डाबला देवल में कार्रवाई करते हुए देसी शराब 20 लीटर के करीब पकड़ी, तो वहीं दूसरी कार्रवाई करते हुए यात्री प्रतीक्षालय डाबला देवल के यहां से प्रधान आरक्षक कमलेश देतरीया के द्वारा कार्रवाई की, सुरेश नामक व्यक्ति को 20 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने इस मामले को लेकर दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।