छपरा: जमीनी विवाद में मारपीट के बाद गोलीबारी, कई लोग घायल
Chapra, Saran | Jun 1, 2026 छपरा जिला कटोरी गंज थाना क्षेत्र के बलवंत टोला में जमीनी विवाद में मारपीट के बाद गोलीबारी हुई जिसमें 24 वर्षीय अभिषेक कुमार को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों में 22 वर्षीय अमरजीत कुमार जख्मी है साथ ही दूसरे पक्ष के मनोज कुमार जयप्रकाश कुमार पंकज कुमार सहित अन्य जख्मी हुए हैं, घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है,