बाड़ी: मृतक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, एसडीएम के माध्यम से जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Bari, Dholpur | May 2, 2026 बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के कच्चा मठ सुरोठी गांव के रास्ते में 26 अप्रैल को मिट्टी से भरे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने पैदल जा रहे पिता-पुत्री को कुचल दिया था। इस दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हुई थी। घटना के 6 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर मृतक के परिजनों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मृतक