सूरजपुर: परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने सूरजपुर में पर्यटन, संस्कृति और आजीविका गतिविधियों का अध्ययन किया
सूरजपुर जिले के भ्रमण पर पहुंचे छत्तीसगढ़ कैडर के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी आर. गोकुल, यशवंत नायक और इशांत जायसवाल ने जिले की पर्यटन, संस्कृति एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कलेक्टर रेना जमील से सौजन्य भेंट के बाद केनापारा पर्यटन स्थल का भ्रमण कर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित कार्यों की सराहना की।