जगदलपुर: ग्राहक को बोतल में पेट्रोल नहीं देने पर सुभाष पेट्रोल पंप संचालक के साथ हुई मारपीट, सभी पंप संचालक थाने पहुंचे
नगर के सुभाष पेट्रोल पंप में बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर ग्राहक ने पेट्रोल पंप संचालक के साथ की मारपीट। मामला जगदलपुर स्थित सुभाष फ्यूल्स पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही नगर के दूसरे पंप संचालक भी पीड़ित के साथ कोतवाली थाने पहुंच गए और आरोपी ग्राहक पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे ।