कीआयुष विभाग द्वारा वरिष्ठजनों के लिए शाहनगर विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिसानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गतिज एवं मानसिक सुधार कार्यक्रम विषय पर आयोजित शिविर में 90 वर्षीय लट्टू प्रसाद तिवारी एवं 65 वर्षीय अशोक कुमार तिवारी सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक और पेंशनरों द्वारा शिविर का लाभ प्राप्त किया गया।