डुमरा: सीतामढ़ी: एसपी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा
सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार के दौरान एसपी ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।