डुमरा: सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभुकों को ₹10,000 की राशि हस्तांतरित, डीएम भी शामिल हुए
जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चयनित महिला लाभुकों के खाते में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से राशि भेजी गई। इस कार्यक्रम में सीतामढ़ी डीएम शामिल हुए और महिलाओं को संबोधित किया।