सरधना: करनावल में 70 वर्षों से बसी आबादी को तालाब की भूमि बताने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से दोबारा पैमाइश की मांग की
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल के दर्जनों निवासियों ने उपजिलाधिकारी सरधना को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बस्ती की दोबारा पैमाइश कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर उनकी वर्षों पुरानी आबादी को तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा दर्शा दिया है, जिसके आधार पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे