बालाघाट: विधायक अनुभा मुंजारे बनीं बीएचएमएस विद्यार्थियों की आवाज, भोपाल में उठाया परमानेंट रजिस्ट्रेशन का मुद्दा
बालाघाट के सरदार पटेल विश्वविद्यालय के S.M. DEO होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में अध्ययनरत बीएचएमएस विद्यार्थियों की लंबे समय से लंबित परमानेंट रजिस्ट्रेशन की समस्या को लेकर विधायक अनुभा मुंजारे 13 मई को विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भोपाल पहुंचीं। यहां उन्होंने जितेंद्र जीतू पटवारी से मुलाकात कर विद्यार्थियों की परेशानियों से अवगत कराया। विद्