प्रतापगढ़: छोटी सादड़ी में यादव समाज विकास समिति की बैठक सम्पन्न, समाज विकास और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
यादव समाज विकास समिति एवं यादव समाज की बैठक श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में 3 मई को आयोजित प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं को