मड़िहान: राजगढ़ गांव में कच्चा मकान गिरने से घर के अंदर सो रहा युवक हुआ घायल
बताते चले कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हल्की-हल्की बारिश होने पर कच्चे मकान गिरने की खबर कई जगह से आ रही है। उसी क्रम में बीती रात राजगढ़ गांव निवासी तोलन का कच्चा मकान बारिश की वजह से भर भरा कर गिर गया मकान गिरने से घर के अंदर सो रहा तोलन का 30 वर्षी पुत्र लल्ला दीवार के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को राजगढ़ के निजी अस्पताल में लाया गया।