मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में युवक सहित 2 युवतियों को जहरीले जंतु ने डंसा, राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
खटकरिया निवासी 30 वर्षी रीता को खेत में काम करते समय किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। भीटी गांव निवासी 50 वर्षी दशरथ को घर के बाहर घास में किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने डस लिया। पिपरवार निवासी 16 वर्षी कविता चारपाई पर लेटी हुई थी तभी किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। परिजनो द्वारा तीनों को राजगढ़ अस्पताल में लाया गया जहां तीनों का इलाज चल रहा है।