मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में डायरिया की चपेट में आने से बच्चों सहित पांच की हालत बिगड़ी अस्पताल में इलाज जारी
क्षेत्र में बारिश होने से भूजल दूषित हो गया है जिससे हैंड पंप तथा अन्य स्रोत से निकलने वाला दूषित पेयजल से लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। रविवार की रात तथा सोमवार की सुबह डायरिया से पीड़ित कुड़ी गांव की 22 वर्षी गौरी 35 वर्षी विमला देवी 15 वर्षीय ज्योति 12 वर्षी अंशिका 5 वर्षी नैना तथा 3 वर्षी प्रिंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया।