मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से पिता पुत्र हुए घायल राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
बताते चले की 50 वर्षीय बाबूलाल का मिट्टी का कच्चा मकान है जो जर्जर हो चुका है। बाबूलाल पूरे परिवार के साथ इस मकान में रहते हैं। रविवार की रात क्षेत्र में तेज बारिश होने से जर्जर मकान का दीवार गिर गई जिसमें मिट्टी के नीचे बाबूलाल तथा उनका 30 वर्षीय पुत्र भुवर दब गए। परिजनों द्वारा दोनों को राजगढ़ अस्पताल में लाया गया। जहां बाबूलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।