मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 किशोरियां झुलसीं, अस्पताल में इलाज जारी
गांव निवासी राकेश ने बताया कि रात के करीब 8:00 बजे हल्की बूंदाबांदी के दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली चमकी उसी समय 17 वर्षी पुत्री मधु चूल्हे के पास बैठकर आटा गूथ रही थी जिसकी जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। दूसरी घटना इस बस्ती की सोमारू कोल ने बताया कि 14 वर्षी नातिन रोशनी घर में बोरे पर बैठी हुई थी अचानक आकाशी बिजली की चपेट में आने से झुलस गई।