मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में ट्रैक्टर एजेंसी का ताला तोड़कर नगदी सहित कागजात की हुई चोरी
ददरा ग्राम निवासी संतोष कुमार शुक्ला ने पुलिस को पत्र देकर बताया कि मेरा ए स ऑटोमोबाइल ट्रैक्टर पार्ट्स एवं कृषि यंत्र की दुकान है। जिसकी साप्ताहिक अवकाश शनिवार को रहती है और उस दिन दुकान बंद रहती है। शुक्रवार की शाम को बंद करके घर चले गए रविवार को जब दुकान को खोला तो दुकान के अंदर अलमारी को तोड़कर उसमें रखा 55000 नगद और बैंक एवं एजेंसी के कागजात चोरी हुए।