धनौरा: गजरौला शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, पांच दिन में 250 लोगों पर किया हमला
गजरौला शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में कुत्तों और बंदरों के हमले में करीब 250 लोग घायल हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।