बिलग्राम: तपनौर चौराहे के पास नशे में धुत दो बाइक सवार हादसे में घायल, CHC में भर्ती
Bilgram, Hardoi | Jun 18, 2026 हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में मटियामऊ-माधौगंज संपर्क मार्ग पर तपनौर चौराहे के पास देसी शराब ठेके के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान काजीपुर नईबस्ती निवासी 22 वर्षीय ब्रजेश और फजलपुर माधौगंज निवासी 20 वर्षीय बिपिन उर्फ बड़कू के रूप में हुई है।