जांजगीर: पीआईएल के ठेकाकर्मचारी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार,,प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच इलेक्ट्रिकल फील्ड में कार्यरत ठेका मजदूर करीब 8 फीट की ऊंचाई पर एंगल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह एंगल के साथ नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।