प्रतापगंज: जिलाधिकारी सावन कुमार ने सुपौल के घूरण पंचायत में 19 मई 2026 को होने वाले शिविर की तैयारियों का जायजा लिया
जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रखंड सुपौल अंतर्गत ग्राम पंचायत घूरण में 19 मई 2026 को प्रस्तावित सहयोग शिविर को लेकर तैयारियों की समीक्षा की,इस दौरान सहयोग शिविर की कार्यप्रणाली एवं FR रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति की जांच की गई, जिलाधिकारी ने सभी विभागीय नोडल कर्मियों को अपने विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त करने एवं FR कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया