कोल: महुआखेड़ा में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर लोगों ने किया पथराव, SDM की गाड़ी तोड़ी, गनर और SDM घायल
महुआ खेड़ा में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पथराव दिया। बवाल के दौरान एसडीएम अतरौली सुमित सिंह रास्ते से गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों ने एसडीएम की गाड़ी को नगर निगम गाड़ी समझा और पथराव कर दिया। पथराव में एसडीएम की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एसडीएम के साथ उनके गनर घायल हो गए।