सिमरिया: शंकरगढ़ में बारातियों से भरी बस में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!
Simariya, Panna | Apr 29, 2026 पन्ना के शंकरगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पवई से देवेंद्रनगर जा रही बारातियों की बस शंकरगढ़ के पास 'आग का गोला' बन गई। शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने पूरी बस को खाक कर दिया। गनीमत रही कि धुआं उठते ही सतर्कता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।