आगरा: जीआरपी आगरा कैन्ट ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी के मोबाइल फोन बरामद
आगरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन और सामान चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। ऐसे में जीआरपी थाना आगरा कैन्ट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।