सदर: पुलिस का सख्त एक्शन: शराबी ड्राइविंग और मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला हंटर
Sadar, Lucknow | Apr 5, 2026 लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चला रहे एक चार पहिया वाहन को सीज किया गया, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोर और स्टंट करने वाले कई बाइक सवारों की गाड़ियां भी जब्त की गईं।