कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में अतिक्रमण समेत कई मामले आए, जांच के दिए निर्देश
उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने कई व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं सामने रखीं, जिनमें अतिक्रमण रोकने, दाखिल ख़ारिज, वृद्धा पेंशन चालू रोकने, मजदूर भुगतान करने, सड़क निर्माण कार्य को पूरा नहीं करने के मामले आए