कोडरमा: कोडरमा में उपायुक्त ने मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा के सत्यापन हेतु मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज द्वारा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर नजरी नक्शा के सत्यापन की प्रक्रिया का जायजा मंगलवार 12 बजे लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चाराडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 195 तथा पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय बरवाडीह स्थित मतदान केंद्र संख्या 144, 145 एवं 146 का भ