सेक्टर-27 के रहने वाले एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 2 करोड़ 28 लाख 98 हजार 730 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पंचकूला के सेक्टर 12 स्थित साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।