कामां: कैथवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड के दो वांछित आरोपी पकड़े गए
कैथवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के पंचेश्वर जिला चंपावत में दर्ज मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को दस्तयाब कर उत्तराखंड पुलिस के सुपुर्द किया है।आरोपी तालिम पुत्र इसरा निवासी भुआपुर गढ़ी थाना कैथवाड़ा तथा अजहरुद्दीन पुत्र इसराईल निवासी सतवाड़ी थाना पहाड़ी उत्तराखंड पुलिस को सुपुर्द कर जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे दी।